logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: नायलॉन मांझे ने ली बच्चे की बली, इलाज के दौरान हुई मौत


नागपुर: जिला प्रशासन सहित नागपुर पुलिस चाइनीज मांझे या नायलॉन मांझे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस बेचने वालों के साथ खरीदने वालों के खिलाफ भी इस बार मामला दर्ज कर रही है। लेकिन इसके बावजूद शहर में मांझे का उपयोग किया जा रहा है। इसी बीच नायलॉन मांझे ने शहर में पहली बली ले की है। गला चीरने के कारण 11 वर्षीय बालक बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बालक का नाम वेद शाहू है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को वेद अपने पिता के साथ दो पहिया वाहन पर जा रहा था। जैसे ही वह जरीपटका पुलिस थाना के पास पहुंचे कि, मांझे से बच्चे का गला चिर गया। इसके बाद तुरंत बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी था।  लेकिन बच्चे की मौत हो गई।  

पुलिस के दावे निकले कोरी हवा

शहर में अवैध मांझे को लेकर पुलिस ने कई बड़े-बड़े दावे किये थे। जिसमें ड्रोन से निगरानी करने, बीट मार्शल द्वारा गली-गली में जाकर देखना की पतंगबाज किस मांझा का इस्तेमाल कर रहे है शामिल है। लेकिन हकीकत यह है कि, पुलिस ने जो-जो वादे किए थे वह पूरी तरह नाकाफी निकली। किसी भी क्षेत्र में ड्रोन या बीट मार्शल निगरानी करते दिखाई नहीं दिए। लोग बड़ी संख्या में नायलॉन मांझे का इस्तेमाल पतंग उड़ाने के लिए कर रहे हैं।

कई हो चुके हैं घायल

इस साल नायलॉन मांझे से कई लोग और बच्चे घायल हो चुके हैं। पिछले दोनों एक नौ साल की बच्ची और 11 साल का बालक नायलॉन मांझे से घायल हो गए थे, वेद की तरह दोनों के गले मांझे से चीर गए थे। दोनों की जान बच गई। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों के गले में 27-27 टांके लगाए थे। जिसके बाद उनकी जान बचाई जा सकी। वहीं जरीपटका थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का पैर मांझे से कट गया। माझे ने पैर की हड्डियां तक काट गई थी।