logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नए साल के पहले दिन युवक पर धारदार हथियार से हमला, मौके पर मौत


नागपुर: नए साल का पहला दिन हत्या की घटना से शुरू हुआ। पांचपावली थाना अंतर्गत कमाल चौक पर रविवार सुबह नकाब पोश आरोपियों ने एक युवक की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेश मेश्राम, उप्पलवाड़ी निवासी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह राजेश अपने दो पहिया वाहन से जा रहा था। जैसे ही वह कमाल चौक के पास पहुंचा तीन चार नकाबपोश पीछे से आए और उस पर धारदार हथियारों से राजेश पर हमला कर दिया। इस हमले में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पांच पावली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।