logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पांचपावली पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, गांजे की लत में जेल से छूटते ही दिया वाहन चोरी को अंजाम


नागपुर: जेल से छूटने के कुछ ही दिनों बाद गांजे की लत ने एक युवक को फिर से अपराध की राह पर ला खड़ा किया। पांचपावली पुलिस ने आदर्श नगर से चोरी हुई एक्टिवा की जांच करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से तीन चोरी की दुपहिया गाड़ियाँ बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निशांत उर्फ हनी पाली के रूप में हुई है। वह पहले भी कबाड़ चोरी के मामले में जेल की सजा काट चुका है। हाल ही में रिहा होने के बाद गांजा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत ने उसे फिर अपराध की ओर धकेल दिया।

पुलिस के अनुसार, निशांत ने आदर्श नगर में रहने वाली एक छात्रा की एक्टिवा स्कूटी को उनके घर के सामने से चोरी किया था। इसी चोरी की जांच के दौरान वह उसी स्कूटी पर घूमता हुआ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

सख्त पूछताछ में निशांत ने यशोधरा नगर और जरिपटका थाना क्षेत्रों में भी दो अन्य दुपहिया वाहन चुराने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने तीनों गाड़ियां बरामद कर ली हैं।