logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

धीरेंद्र शास्त्री को नागपुर पुलिस से मिली क्लीनचिट, वीडियो में कानून तोड़ने वाला कोई दृश्य नहीं


नागपुर: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कुमार शास्त्री को बड़ी राहत मिली है। अंधश्रद्धा और जादू-टोना के लगे आरोप पर नागपुर पुलिस ने उन्हें क्लीनचिट दे दी है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी। कमिशनर ने आगे बताया कि, शिकायतकर्ता द्वारा जो भी वीडियो पेश किए गए थे, उनमे ऐसी कोई भी आपत्तिजनक नहीं है जो जादू-टोना और अंधश्रद्धा कानून का उल्लंघन करता हो। 

ज्ञात हो कि, धीरेन्द्र शास्त्री ने नागपुर में पांच जनवरी से लेकर 11 जनवरी के बीच नागपुर में राम कथा सुनाई थी। इस दौरान उन्होंने दो दिन का दिव्या दरबार और भूत दरबार भी लगाया था। इन्ही दरबार को लेकर नागपुर की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने धीरेन्द्र शारत्री के खिलाफ जादू-टोना और अंधश्रद्धा फ़ैलाने का आरोप लगाया था। इसी के साथ उन्होंने इसको लेकर नागपुर पुलिस आयुक्त के खिलाफ अंधश्रद्धा कानून को तोड़ने के लिए मामला दर्ज करने की मांग की थी। 

कुमार ने कहा कि, “श्याम मानव ने जो आरोप बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के आरोप लगाए हैं। उसको लेकर हमने करीब छह घंटे की फुटेज को ध्यान से देखा। वीडियोज की बारीक तरीके से जांच वहिनी पुलिस द्वारा की गई। इसमें हमें कुछ नहीं दिखा जिससे अंधश्रद्धा को फैलाया जा रहा है या अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून 2013 का उल्लंघन हो रहा है। इससे हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि उनके द्वारा किसी तरह का अंधविश्वास नहीं फैलाया जा रहा है। इसकी जानकारी हम उनके पास पहुंचा रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: 

  • धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर मोर्चा खोलने वाले श्याम मानव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा
  • श्याम मानव की बात को धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया सही, कहा- हमें उनके समर्थक