logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जिला न्यायालय के अंदर आपस में भिड़े पुलिसकर्मी और वकील, जड़ा थप्पड़


नागपुर: जिला न्यायालय में रोज किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। लेकिन बुधवार को कुछ ऐसा हो गया जिसकी चर्चा शहर भर में हो रही है। एक पुलिसकर्मी और वकील आपस में भीड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर कहा सुनी हुई। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने वकील को थप्पड़ जड़ दिया।  

मिली जानकारी के अनुसार, एडवोकेट तहसीम रज्जाक जिला सत्र न्यायालय में अपना काम निपटाने के बाद अपनी दुपहिया गाड़ी से विभागीय आयुक्त कार्यालय की तरफ जाने वाले रोड से रॉन्ग साइड होते हुए कंज्यूमर कोर्ट अपने एक क्लाइंट की हेयरिंग के लिए जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें सदर ट्रैफिक के पुलिस निरीक्षक बब्बन येडगे ने रुकवाया और रॉन्ग साइड नहीं जाने की हिदायत दी। 

हालांकि एडवोकेट ने तब यह उनका हर रोज का आने जाने का रास्ता है बताते हुए वहां से निकलने की कोशिश की। इस बात को लेकर पुलिस निरीक्षक भड़क गए और उनकी वहीं पर बहस बाजी शुरू हो गई। आरोप है कि पुलिस निरीक्षक ने एडवोकेट की कॉलर पकड़कर उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके गाल पर थप्पड़ दे मारा।

वकीलों ने किया आंदोलन

इस घटना के बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर वकीलों ने हंगामा खड़ा कर दिया और इस घटना का तीव्र निषेध करते हुए पैदल ही नारेबाजी करते हुए सदर पुलिस थाने पहुंचे। जहां पुलिस निरीक्षक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर उसे निलंबित करने की मांग की। वकीलों ने उनकी मांग पूरी नहीं होने पर गुरुवार को कोर्ट में कामकाज बंद करने का भी इशारा दिया है।