logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: उपराजधानी में भीषण गर्मी से सूखी नदियां-नाले, पेयजल संकट के बीच पेंच नहरों में छोड़ा जाएगा पानी


नागपुर: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण नागपुर जिले में नदियां और नाले पूरी तरह सूखने लगे हैं। जलस्रोतों में पानी की कमी के चलते कई गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने पेंच परियोजना से नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया है।

नागपुर जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 46 डिग्री के ऊपर चला गया है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धुप से नागरिक परेशान है। वहीन अब इसका असर जलसंकट के रूप में दिखाई देने लगा है। नदी-नालों का पानी सूखने से जलापूर्ति करने वाली कुओं में भी पानी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पेंच परियोजना के लाभक्षेत्र में आने वाले गांवों में पेयजल और पशुओं के लिए पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। 

भीषण गर्मी और पानी के संकट को देखते हुए नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के निर्देश पर सोमवार 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से पेंच परियोजना की दाईं नहर में 40 क्यूसेक और बाईं नहर में 150 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

प्रशासन ने संबंधित विभागों को सभी नहरों के गेट बंद रखने और कट नियंत्रण व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि खेतों में पानी भरने से नुकसान और पानी की बर्बादी रोकी जा सके। साथ ही नदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की सूचना भी जारी करने को कहा गया है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रशासन के इस फैसले से प्रभावित गांवों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।