logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

HSC 12 वीं के नतीजों में चमके नागपुर के सिबतैन, श्रुती, अनुष्का


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 12 वीं के परिणाम मंगलवार को जारी हो गए। इन नतीजों में नागपुर के सिबतैन रजा, श्रुती बागडदेव और अनुष्का केसरवानी ने शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह कि इस बार नागपुर विभाग के साथ नागपुर जिले में भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

इन नतीजों  में नागपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। शहर के आंबेडकर कॉलेज के छात्र सबितेन रजा ने विज्ञान शाखा में 96.67 फीसदी अंक हासिल किये हैं। सिबतैन नियमित पढ़ाई और सोशल मीडिया से दुरी को अपनी सफतलता की चाबी मानते हैं। नागपुर के मोमिनपुरा के रहने वाले सिबतैन रजा ने पढ़ाई को लेकर कई तरह की योजनाए बनाई थी और उसी के हिसाब से परीक्षा दी। इसका फायदा उन्हें उनके मार्क्स में मिला है। अब सफल होने के बाद सबितेन इंजीनियरिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते है। 

वाणिज्य शाखा

वाणिज्य शाखा की बात की करें तो शहर के एमकेएच संचेती पब्लिक स्कूल और ज्युनिअर कॉलेज की श्रुती बागडदेव को 96.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी स्कूल के दिशांक बजाज को 96 % नंबर मिले हैं। इसके साथ ही आंबेडकर कॉलेज की भूमिजा संदीप अग्रवाल ने भी 12 वी में बेहतर प्रदर्शन किया है। भूमिजा ने वाणिज्य शाखा में 95.83 अंक प्राप्त किये हैं।   

कला शाखा

आदर्श विद्या मंदिर की अनुष्का केसरवानी ने कला शाखा में 95.71% अंक हासिल किये है। उन्होंने फ़ूड साइंस जैसे विषय में शत-प्रतिशत जबकि इंग्लिश में 87, हिंदी में 95 टेक्सटाइल में 99 सोशोलोजी में 97 और इकोनॉमिक्स में 93 अंक लिए है। 12 वी आर्ट्स के बाद अनुष्का खुद को एक आईएएस ऑफिसर के तौर पर देखती है। 

50 हजार से ज्यादा छात्र उत्तीर्ण 

नागपुर जिले में इस वर्ष 56,898 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें 28026 लड़के और 28872 लड़कियां शामिल हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 87.35 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 92.59 फीसदी है। जिले का कुल परिणाम 89.93 प्रतिशत रहा। इस साल भी बारहवीं के नतीजों में हमेशा की तरह नागपुर विभाग के साथ नागपुर जिले में भी लड़कियों ने बाजी मारी है।