logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर के कामठी पुलिस ऑफिसर के बेटे ने कन्हान नदी में कूदकर की आत्महत्या


नागपुर:शहर के कामठी के उपविभागीय पुलिस कार्यालय में कार्यरत पुलिसकर्मी सुनील फाये के 17 वर्षीय बेटे आयुष फाये ने सोमवार शाम कन्हान नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। आयुष केंद्रीय विद्यालय कामठी में कक्षा 11वीं का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, आयुष को हाल ही में एक विषय में कम अंक प्राप्त हुए थे। इस पर शिक्षक ने उसे पिता को स्कूल लाने की बात कही थी। शिक्षक की चेतावनी और पिता की प्रतिक्रिया के डर से तनाव में आया आयुष घर से बिना बताए निकल गया। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

खोज के दौरान उसकी साइकिल कन्हान नदी के पुराने पुल के पास शांति घाट पर मिली। संदेह होने पर पुलिस और परिजनों ने खोज तेज की, जिसके बाद कामठी और कन्हान पुलिस की मौजूदगी में आयुष का शव नदी से बरामद किया गया।इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। एक होनहार छात्र की इस दुखद आत्महत्या ने शिक्षा व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता की आवश्यकता को फिर उजागर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।