logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: भीषण गर्मी से ट्रांसफार्मर की सांसे भी फूली, कूलर लगाकर किया जा रहा ठंडा


नागपुर: उपराजधानी में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा गया है। पंखे-कूलर तो छोड़िये ऐसी ने भी काम करना बंद कर दिया है। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनता हलाकान है। वहीं इतनी भीषण गर्मी के बिजली की मांग भी बढ़ गई है, जिसके कारण कारण ट्रांसफार्मर लोड बढ़ गया है। बढ़ते लोड और गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर  के फेल होने का खतरा बढ़ गया है। जिसको देखते हुए बिजली विभाग द्वारा अब इन्हे पानी की बौछारे और कूलर लगाकर ठंडा किया जा रहा है। 

नागपुर जिले में अधिकतम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदार महावितरण है। इसको लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सब स्टेशन का निर्माण किया गया है। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। इस कारण ट्रांसफार्मर में अधिक लोग हो गया है। बढ़ती मांग के कारण इनके फेल होने और आग लगने की सम्भावना बढ़ है है। जिसको देखते हुए महावितरण ने सभी सब स्टेशनों में मौऊद ट्रांसफॉर्मर को कूलर और पानी से ठंडा करने का आदेश दिया है। 

जिसके बाद शहर के सभी बिजली केन्द्रो में मौजूद ट्रांसफॉर्मर को कूलर लगाकर और पानी की बौछारें मारकर ठंडा रखा जा रहा है। जिससे वह ज्यादा गर्म न हो और इस भीषण गर्मी में बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे।