logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पोद्दारेश्वर राम मंदिर में चोरी, चोरी ने दान पेटी तोड़कर उड़ाए पैसे


नागपुर: शहर के प्रसिद्ध पोद्दारेश्वर राम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरो ने दानपेटी कोतोड़कर उसमें मौजूद पैसों को चोरी कर लिया। पुजारी के जागने पर यह मामला सामने आया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को मंदिर बंद होने के बाद आधी रात में अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया। चोरों ने प्रवेश कर  मंदिर क्षेत्र के सभाकक्ष में रखी दान पेटी तोड़ दी और उसके अंदर मौजूद नकदी चोरी कर लिए। वहीं तोड़ने की आवाज सुन मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी जाग गए। पुजारी की आवाज सुनते ही चोर वहां से भाग गए।

पुजारी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर की दानपेटी से कितनी राशि चोरी हुई है इसका कोई सटीक अनुमान नहीं है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।