logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 100 रूपये की रिश्वत लेते ट्रैफिक पुलिस कर्मी को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड


नागपुर: एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी का एक रिश्वत लेते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद काफी महंगा पड़ गया। पुलिस विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद इस पुलिस कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। यह वीडियो अजनी परिसर के टुकडोजी चौक परिसर का मंगलवार सुबह का बताया रहा है।

दरअसल वीडियो में दिखाई देने वाला पुलिस कर्मचारी किशोर डोरखांडें बताया जा रहा है जोकि अजनी ट्रैफिक पुलिस विभाग में कार्यरत है। मंगलवार सुबह एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला सहयोगी महिला के साथ दुपहिया वाहन से बिना हेलमेट ड्यूटी पर जा रही थी उसी दौरान पुलिसकर्मी किशोर ने उसे रोक लिया और चालान बनाने लगे। 

हालांकि महिला ने खुद का परिचय सरकारी कर्मचारी के रूप में दिया बावजूद इसके किशोर ने चालान बनाने की जिद नहीं छोड़ी जिसके बाद मांडवली करने के बाद महिला ने पुलिसकर्मी को 100 दिए और वहां से चली गई। पास में ही खड़े दूसरे व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडियापर वायरल कर दिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत इस इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने इस पुलिस कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।