logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पारडी उड़ान पुल पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, यातायात पूरी तरह से बाधित


नागपुर: शहर के पारडी उड़ान पुल पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुल पर खड़े एक अन्य ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी ट्रक पलट गई और उसमें लदा पत्थरों का मलबा सड़क पर फैल गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी है। कलमना पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पारडी उड़ान पुल पर सोमवार दोपहर यह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर एक ट्रक खराब हो जाने के कारण बीच सड़क पर खड़ा था। चालक ट्रक छोड़कर मैकेनिक लाने गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ी ट्रक पलट गई और उसमें लदा पत्थरों का मलबा सड़क पर बिखर गया। हादसे में अनिल बंशीलाल बिश्नोई नामक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जो जोधपुर (राजस्थान) का निवासी था। हादसे के चलते पारडी उड़ान पुल पर एक ओर का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क पर बिखरे मलबे को हटाने का कार्य जारी है ताकि यातायात जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

घटना की सूचना मिलते ही कलमना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हादसे की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।