logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर विश्वविद्यालय को मिला नया प्र-कुलगुरु, डॉ. अखिलेश पेशवे ने कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर की मौजूदगी में ग्रहण किया पद


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के नए प्र-कुलगुरु के रूप में डॉ. अखिलेश वसंतराव पेशवे ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला।

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में पिछले पांच महीनों से प्र-कुलगुरु का पद खाली होने के कारण प्रशासनिक कामकाज पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। विश्वविद्यालय में बढ़ते कामकाज के बावजूद प्र-कुलगुरु की नियुक्ति नहीं होने पर कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर की आलोचना भी हो रही थी। इसी बीच तीन दिन पहले विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा डॉ. अखिलेश वसंतराव पेशवे के नाम का ऐलान किया गया।

गुरुवार, 21 मई 2026 को उन्होंने कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर की उपस्थिति में प्र-कुलगुरु पद का कार्यभार संभाला। कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 14वें प्र-कुलगुरु के रूप में पदभार संभालने के बाद डॉ. अखिलेश पेशवे ने अपने कार्यालय में कामकाज की शुरुआत की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभाग प्रमुख, शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न संगठनों की ओर से डॉ. अखिलेश पेशवे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।