logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री


नागपुर: उपराजधानी नागपुर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। शहर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोग बेहाल हो चुके हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं, वहीं लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। एक तरफ नागरिक गर्मी से परेशान हैं, तो दूसरी तरफ कूलर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कूलर विक्रेताओं के मुताबिक इस साल बीते वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा कूलर बिक चुके हैं।

भीषण गर्मी से नागरिक बेहाल 

उपराजधानी नागपुर इन दिनों भीषण गर्मी की आग में झुलस रही है। शहर में तापमान लगातार 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय शहर की सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। खासतौर पर मजदूर, डिलीवरी बॉय, ट्रैफिक पुलिस, रिक्शा चालक और फुटपाथ पर काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लगातार चल रही लू और गर्म हवाओं ने लोगों की हालत खराब कर दी है। 

कूलर बाजार में जबरदस्त उछाल, दुकानों में भीड़

एक तरफ लोग गर्मी से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ कूलर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। शहर के इलेक्ट्रॉनिक और कूलर विक्रेताओं के अनुसार इस साल कूलरों की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना बढ़ गई है। डेजर्ट कूलर, टॉवर कूलर और बड़े एयर कूलर की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है।

कई दुकानदारों का कहना है कि अप्रैल के अंत से ही बिक्री तेज हो गई थी, लेकिन मई में तापमान 46 डिग्री पार पहुंचते ही कूलर खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोकप्रिय मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं और नए स्टॉक की मांग लगातार बढ़ रही है।

विक्रेताओं के मुताबिक एसी की तुलना में कम बिजली खर्च और कम कीमत होने के कारण मध्यमवर्गीय परिवार कूलर को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। बिजली कटौती की आशंका और बढ़ते बिजली बिल के डर से भी लोग कूलर की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

11 साल का रिकॉर्ड टूटा, नागपुर देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नागपुर में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। नागपुर में मौसम ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2015 में आखिरी बार शहर में तापमान 46 डिग्री को पार किया था। वहीं 2026 में तापमान में इतनी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।