logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

ठंडी हवाओं और कोहरे ने शहर को ठिठुराया, तापमान गिरकर हुआ 15.1 डिग्री सेल्सियस


नागपुर: उपराजधानी में ठण्ड अपने शबाब पर है। सड़को पर कोहरा, जैकेट पहने कानों को ढके हुए सड़क पर चलते हुए लोग। आलम ऐसा हो गया है कि लोगों को अपने शहर का मौसम किसी हिल स्टेशन की तरह लगने लगा है। चार दिन पहले जो लोग कड़ाके की ठण्ड के लिए तरस रहे थे वह अब कहने लगे हैं कि, कुछ ज्यादा ही ठण्ड पड़ रही है। 

 

उत्तर भारत में चल रही शीतलहर का असर नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में दिखाई दे रहा है। उपराजधानी सहित तमाम जिलों में तापमान में गिरवाट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का तापमान गिरकर 15.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। मंगलवार के मुकबले शहर के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है। वहीं गोंदिया विदर्भ में सबसे ठंडा जिला रहा, जिसका तापमान 12.5 डिग्री रहा।