logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नांदेड़, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर की यात्रा होगी सुगम, दो कंपनी जल्द शुरु करेंगी विमान सेवा


नागपुर: विदर्भ और मराठवाड़ा के प्रमुख शहरों को और करीब लाने का प्रयास शुरू हो गया है। जिसके तहत नांदेड़, छत्रपति संभाजीनगर से उपराजधानी के लिए जल्द ही सीधे उड़ान शुरू होने वाली है। स्टार एयर की नागपुर से नांदेड़ सेवा 27 जून से और इंडिगो एयरलाइंस की नागपुर-छत्रपति संभाजीनगर उड़ान 2 जुलाई से शुरू हो रही है। दोनों विमान सेवा शुरू होने के बाद नांदेड़ से नागपुर का सफर 50 मिनट में और नागपुर से संभाजीनगर का सफर महज एक घंटे में पूरा होगा।

स्टार एयर ने नागपुर से नांदेड़ के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह सेवा 27 जून से शुरू होगी और सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार होगी। नागपुर से नांदेड़ की उड़ान सुबह 9.15 बजे नागपुर से रवाना होगी और 10.05 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। फ्लाइट नांदेड़ से दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2 बजे नागपुर पहुंचेगी।

छत्रपति संभाजीनगर के लिए इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सेवा 2 जुलाई से शुरू हो रही है। बीमा सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को उपलब्ध रहेगी। फ्लाइट नंबर 6E-7462 सुबह 9.40 बजे नागपुर से उड़ान भरेगी और 11 बजे छत्रपति संभाजीनगर पहुंचेगी। इसी तरह फ्लाइट नंबर 6ई-7467 शाम 4.40 बजे छत्रपति संभाजीनगर से उड़ान भरेगी और 6.10 बजे नागपुर पहुंचेगी। यह उड़ान छत्रपति संभाजीनगर नागपुर-गोवा और गोवा-नागपुर होते हुए होगी।

नागपुर और औरंगाबाद को दो क्षेत्रों विदर्भ और मराठवाड़ा के महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों के रूप में है। इन दोनों शहरों के बीच दैनिक यातायात महत्वपूर्ण है। नागपुर से औरंगाबाद या औरंगाबाद से नागपुर आने के लिए मुख्य रूप से निजी ट्रेवल्स का उपयोग किया जाता है। इस यात्रा में कम से कम बारह घंटे लगते हैं। इसके अलावा यात्री एसटी बस से भी जाते हैं। उन्हें बारह से तेरह घंटे का सफर करना पड़ता है।

नागपुर से औरंगाबाद तक कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। औरंगाबाद में रुकने वाली कुछ ट्रेनें यात्रा को अधिक कठिन और समय लेने वाली बना देती हैं। इसमें निजी ट्रैवल्स बसों की तुलना में समय भी अधिक लगता है। इसलिए अधिकतर यात्री रात के समय निजी ट्रेवल्स की बस से यात्रा करते हैं। हवाई सेवा से अब ये सभी समस्याएं दूर होने जा रही हैं।