logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कपड़े सुखाते समय करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, हिंगणा के पांजरी गांव की घटना


नागपुर: हिंगणा तहसील के पांजरी (मोंढा) गांव में हुए एक दर्दनाक हादसे में कपड़े सुखाते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पार्वती किशोर खासदार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आकस्मिक मौत के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। 

पार्वती खासदार अपने पति और दो बेटियों के साथ 9 मई को अपने भांजे के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सातनवरी (नागपुर) आई थीं। विवाह संपन्न होने के बाद वे 12 मई को अपने बहन और बहनोई के घर पांजरी में पहुंची थीं। शाम के समय कपड़े धोने के बाद जब वे उन्हें लोहे की तार पर सुखाने के लिए गईं, तब वहीं पास में खुले पड़े बिजली के तार का स्पर्श होने से उन्हें करंट लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। 

परिजनों ने तत्काल उन्हें हिंगणा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें वानाडोंगरी स्थित शालिनीताई मेघे अस्पताल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। हिंगणा पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर आकस्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया है। इस दुखद घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई है।