logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: दोस्तों के साथ झिल्पी घूमने गया युवक तालाब में डूबा, हुई मौत


नागपुर: हिंगना तहसील का मोहंगाव झिल्पी तालाब में घूमने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंगना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था।

नागपुर जिले के हिंगना तहसील का मोहंगाव झिल्पी तालाब के पास लोग पिकनिक मनाने के लिए अक्सर आते है।  खासकर नागपुर युवाओं का वर्ग यहां छुट्टी वाले दिन अक्सर आते है।  नागपुर के वाठोडा परिसर में रहने वाला  विनीत मनघटे अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मोहगांव झिल्पी तालाब के पास आया था। 

तभी विनीत को तालाब में तैरने की इक्छा हुई और वो पानी में उतरा, लेकिन वो पानी में जैसे ही आगे बढ़ा उसे पानी की गहराई का अंदजा नहीं लगा और वो डूबने लगा। ये देख उसके दोस्तों ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी और विनीत की गहरे पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से ही उसका शव बाहर निकाला गया।