logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नाना पटोले ने किया सुधाकर अडबाले की जीत का दावा, कहा- हमने भाजपा के किले में लगाई सेंध


नागपुर: विधान परिषद में नागपुर शिक्षक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार नागो गाणार छह हजार वोटो से आगे चल रहे हैं। औपचारिक घोषणा के पहले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने महाविकास अघाड़ी समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबाले के जीत का दावा कर दिया है। इसी के साथ यह भी कहा कि, हमने भाजपा के किले में सेंध लगा दी है।"

आरएसएस पर बिना नाम लिए पटोले ने कहा, "भाजपा के मातृ संगठन वाले के गढ़ में महाविकास अघाड़ी ने भाजपा को दिया झटका। नागपुर शिक्षक चुनाव में एमवीए के उम्मीदवार सुधाकर अडबाले की जीत।"

अडबाले की जीत लगभग तय 

शिक्षक चुनाव के आए परिणाम के अनुसार, सुधाकर अडबाले की जीत लगभग तय हो गई है। 90 प्रतिशत वोटो की हुई गिनती के अनुसार, अडबाले को 14 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं गाणार को मात्रा 6300 वोट मिले हैं। दोनों के बीच का मार्जिन सात हजार से ज्यादा हो गया है, जिसे पाटपाना गाणार के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार, अभी केवल कुछ ही वोटो की गिनती बची हुई है। 

कार्यकर्ताओं ने जश्न किया शुरू 

चुनाव में अप्रत्याशित बढ़त हासिल करने के बाद महाविकास अघाड़ी के नेताओं और अडबाले के समर्थको ने जश्न मानना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़कर और ढोल बजाकर जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस समेत महाविकास अघाड़ी के नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर मुँह मीठा किया।