logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाना पटोले ने प्रधानमंत्री मोदी पर किया तीखा प्रहार, कहा- वो न हिन्दू के और न मुसलमान के


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री न किसी हिन्दू के हैं और न किसी मुसलमान के। इतने सालों में कांग्रेस (Congress) ने जी बनाया वह उसे बेचने में लगे हुए हैं।" गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने यह बात कही। 

ज्ञात हो कि, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस को दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी बताई। वहीं अब इसको लेकर पटोले ने पलटवार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हमें प्रधानमंत्री मोदी से प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। देश के लिए कांग्रेस ने क्या किया है क्या नहीं सभी जानते हैं। जिस देश में न लाइट थी,न स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल था। उस देश में सुई से लेकर रॉकेट बनाने सहित दुनिया की महा सत्ता तक पहुंचाने का काम कांग्रेस ने किया है।" 

उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया होता जो आज मोदी सरकार सरकारी संपत्ति बेंच रही है। वह भी नहीं रहता। इसलिए अब प्रधानमंत्री को कांग्रेस के प्रति झूठ बोलना बंद करना चाहिए।”

संपत्ति बेचकर चला रहे देश 

पटोले ने कहा, "प्रधानमंत्री ने 10 साल में क्या किया है वह बताना चाहिए। प्रधानमंत्री का अभी आखिरी समय बचा हुआ है और जनता को उनका असली चेहरा समझ आ गया है। प्रधानमंत्री न हिन्दू के हैं, न मुसलमान के हैं और न देश के हैं। देश की सम्पति बेच कर सरकार चलाने वाला पहला प्रधानमंत्री जनता ने देखा है।"