logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

विदर्भ के लिए अगले 48 घंटे बेहद मुश्किल; मौसम विभाग ने नागपुर सहित इन जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी की जारी


नागपुर: हिमालय में होरही बर्फ़बारी का असर विदर्भ सहित पुरे उत्तर भारत में हो रहा है। हिमालय की तरफ से आरही ठंड हवाओ के कारण मैदानी इलाको में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने नागपुर सहित विदर्भ के पांच जिलों के लिए शीतलहर की चेतवानी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, नागपुर, गोंदिया, यवतमाल, अमरावती, गढ़चिरौली और बुलढाणा में आने वाले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

उत्तर भारत के सभी राज्यों के साथ पूरे विदर्भ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घर के अंदर जहां लोगों की कंपकंपी छूट रही है तो वहीं बाहर शीतलहर से बुरा हाल है। उपराजधानी नागपुर समेत विदर्भ के तमाम जिलों में ठंड और घने कोहरे में बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन में नागपुर, गोंदिया, यवतमाल, अमरावती और बुलढाना में फिर शीतलहर चलेगी. जिससे तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में सुबह और शाम के वक्त ज़बरदस्त ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त की है.

नागपुर में 8. 5 तो गोंदिया में सात डिग्री

नागपुर में सर्दी का सितम है तो वहीं, विदर्भ के अन्य जिलों में भी लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर झेल रहे हैं। नागपुर में तो पारा 8.5 डिग्री तक लुढ़क गया है। वही वाशिम को छोड़ सभी जिलो का पारा 10 डिग्री या उससे नीचे बना हुआ है। गोंदिया सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे विदर्भ में सबसे ठंडा जिला रहा।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बढ़ेगी ठण्ड

प्रादेशिक मौसम केंद्र, नागपुर के वैज्ञानिक प्रवीण कुमार ने बताया कि, "पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है। जिससे मौसमी गतिविधियों में बदलाव होगा। इस दौरान शीतलहर के साथ ठंड और बढ़ने का अनुमान है। यही कारण है कि विदर्भ में ठंड के लिहाज़ से अगले  48 घंटे अहम होने वाले है।"