logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब आईआरसीटीसी से भी बुक होंगी एसटी बस की टिकट, यात्रियों को बड़ी राहत


नागपुर: ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए यात्री आरआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) की वेबसाइट सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। अब एसटी के यात्री भी इस वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। इससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

हाल ही में आईआरसीटीसी और राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्य रूप से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। देश में 75 प्रतिशत से अधिक यात्री आईआरसीटीसी के ऑनलाइन टिकटिंग पोर्टल के माध्यम से ट्रेन टिकट बुक करते हैं। अब यह सुविधा एसटी के यात्रियों को भी मिलेगी।

निगम ने यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है। एसटी के यात्रियों के लिए अब राज्य के किसी भी कोने में जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग का विकल्प उपलब्ध है। जिससे यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए भीड़-भाड़ वाली कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रेलवे और प्राइवेट ट्रैवल्स के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। हालाँकि, यह एसटी यात्रियों के लिए नहीं था। निगम का मानना ​​है कि एसटी यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी क्योंकि यात्री फिलहाल ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर ध्यान दे रहे हैं।