logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पाबंदी के बीच छात्र बने नायलॉन मांझा के व्यापारी,पुलिस ने कॉलेज जाने वाले दो छात्रों को पकड़ा


नागपुर: एक ओर जहा पुलिस और प्रशासन जानलेवा नायलॉन मांझे को लेकर सख़्त है वही दूसरी ओर प्रतिबंध के बावजूद शहर में चोरी छुपे ढंग से नायलॉन मांझे की बिक्री हो रही है। हैरान करने वाली तो यह है की अब स्कूल -कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी इस जानलेवा नायलॉन की बिक्री के खेल में  लिपटे मिलने लगे हैं। नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऐसे ही 2 छात्रों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 200 चकरी प्रतिबंधित नायलॉन मांझे की पकड़ी है। ये दोनों ही छात्र स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों को दोगुनी कीमत इस प्रतिबंधित नायलॉन मांझे को बेच रहे थे।
नागपुर शहर में पुलिस द्वारा प्रतिबंधित नायलॉन मांझे के खिलाफ विशेष जांच मुहिम शुरू है। शहर में नायलॉन मांझा बेचने वालों के साथ ही इसे खरीदने वालों के खिलाफ भी पुलिस मामला दर्ज कर रही है। बावजूद इसके घातक प्रतिबंधित नायलॉन मांझा चोरी-छिपे ढंग से शहर में बिक ही रहा है। क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी, की तहसील पुलिस थाने के गांधीबाग कपड़ा मार्केट परिसर में रहने वाला एक छात्र राहुल राजेधर अपने  साथी वसीम शेख के साथ मिलकर प्रतिबंधित नायलॉन मांझे की बिक्री कर रहा है। पुलिस ने छात्र के पास नकली ग्राहक भेजकर दो नायलॉन मांझा चकरी को 1600 रुपए खरीदने की हामी दी.छात्र इसके लिए तैयार हुआ.जिसके बाद पुलिस ने  ट्रैप लगाकर राहुल को प्रतिबंधित नायलॉन मांझे की 2 चकरी के साथ उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। राहुल से की गई जाँच में  पुलिस ने उसके घर से करीब 200 चकरी नायलॉन मांजा भी बरामद किया है। दोनों ही छात्र कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी हैं और पिछले 2 साल से इस मांजे को अपने घर में रख कर स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्रों को दुगनी कीमत में बेच रहे थे।