logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

 गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुंबई से नागपुर के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन


नागपुर: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने एक विशेष पहल की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई से नागपुर के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

यह विशेष गाड़ी ट्रेन क्रमांक 01017 के तहत 26 और 27 अप्रैल की मध्य रात्रि 12:20 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 3:30 बजे नागपुर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा स्टेशनों पर रुकेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 6 सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर श्रेणी, 2 एसी थ्री-टियर और 1 एसी टू-टियर कोच शामिल हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से टिकट बुक करवाकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।