logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Pahalgam Terrorist Attack: हर तरफ से हो रही आतंकवादी हमले की निंदा


नागपुर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निंदा की है। संघ ने बयान जारी करते हुए कहा कि, यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए।" इसी के साथ संघ ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

संघ ने कहा, "जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं संतापजनक है। हम घटना में मृत हुए सभी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। सभी राजनीतिक दल व संस्थाओं को सारे मतभेदों से ऊपर उठकर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए। सरकार सभी पीड़ितों व उनके परिवारों की सहायता की आवश्यक व्यवस्था करे। तथा सरकार इस हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों को दंडित करने हेतु शीघ्र ही उचित कदम उठाए।"

घटना को लेकर संत समाज में गुस्सा

आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या करने पर संत समाज में भी काफी गुस्सा है। जूना अखाड़ा प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा, "मैं पहलगाम कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर हुए इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की तीव्र निंदा करता हूँ। यह केवल मानवता पर नहीं, अपितु उस नवजागृत शांति, सौहार्द और एकता के वातावरण पर प्रहार है जिसे कश्मीर की जनता और शासन-प्रशासन ने बड़े प्रयास से सँवारा है। ऐसे जघन्य कृत्यों को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस घिनौने अपराध के दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हो, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंक और हिंसा का प्रयास हमारे देश की अखंडता, समरसता और सांस्कृतिक एकता को डिगा न सके। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है ; और वहाँ की शांति, पूरे राष्ट्र की सामूहिक साधना का परिणाम है, जिसे किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जा सकता।"