logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Paras Temple Accident: उपमुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा ऐलान, कहा- घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार


नागपुर: पारस मंदिर हादसे पर सात लोगों की मौत हो गई है, वहीं 26 से ज्यादा लोगों घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हादसे पर उपमुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शोक जताया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, हादसे में घायल लोगों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। इसी के साथ उन्होंने हादसे में मरने वाले लोगों को सहायता देने की बात भी कही है। 

नागपुर में अपने निजी आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, “मंदिर के शेड ओर पेड़ गिरने के कारण सात भक्तों की मौत हो गई है। मैं कल से ही जिलाधिकारी के साथ संपर्क में हूँ। मैंने घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है।”

उन्होंने कहा, "घायलों के इलाज में आने वाले खर्चा का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। इसी के साथ जिन लोगों की मौत हुई है, उन्हें मुआवजा दिया जा सके इस संदर्भ में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मुलाकात कर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।" इसी के साथ उन्होंने कहा कि, "घटना की जांच करने के आदेश अधिकारियों को दे दी गई है।