logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: बनपुरी में जंगली सूअर ने किसान पर किया हमला, किसान गंभीर रूप से घायल


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाले बनपुरी गांव के किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, रामटेक उपजिला में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं होने के कारण घायल को कामठी स्थित निजी चिकित्सालय में स्थानांतरित किया गया है।

हिंसक जानवरों के हमलों को लेकर चर्चा में रहने वाली रामटेक विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बनपुरी गांव के किसान अरविंद धोटे सुबह 7 बजे के लगभग अपने खेत में जानवरों के लिए चारा कांटने गये हुए थे। 

इसी बीच झाड़ियों में छिप कर बैठे जंगली सुवर ने किसान पर हमला कर दिया, जिसमें किसान कमर के नीचे के हिस्से में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रामटेक उपजिला रुग्णालय पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने कामठी स्थित निजी चिकित्सालय में स्थानांतरित किया है। पिडित किसान ने वन विभाग से आर्थिक मदद की मांग की है।