logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

पटोले ने फडणवीस पर बोला हमला, कहा- जो पहले बिजली बिल माफ़ करने की मांग करते थे, वित्त मंत्री बनने पर भूले 


नागपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है। पटोले के ने कहा कि, "नेता प्रतिपक्ष रहते समय फडणवीस मध्य प्रदेश सरकार का उदारहण देकर किसानों के बिजली बिल माफ़ करने की मांग करते थे, वहीं अब जब खुद वित्त मंत्री है तो अपनी ही मांग वह भूल गए हैं।" गुरुवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

पटोले ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “देश महंगाई, बेरोजगारी से लगातर जूझ रहा है, लेकिन भाजपा की सरकार कुछ न नहीं कर रही है। राज्य के अंदर किसानों के मुद्दे जहां थे वहीं थे। उन्हें न बिजली मिल पा रही है और न फसल की कीमत। जिसके कारण आज वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।”

पटोले ने कहा, “विधानसभा के अंदर फडणवीस कहते थे कि, मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानों के इतने हजार करोड़ के बिजली बिल माफ़ कर दी है। तो महाराष्ट्र की सरकार क्यों नहीं कर सकती है? वहीं जब वह खुद वित्त मंत्री है तो उन्हें यह सब याद नहीं। सरकार बने छह महीने हो गए लेकिन अभी तक उन्होंने इसपर कुछ नहीं किया है।”