logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

दौरे से पहले नागपुर को पीएम की दो नई सौगात; मेट्रो के दूसरे चरण और नाग नदी पुनरुज्जीवन प्रकल्प को दी मंजूरी


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नागपुर दौरे से पहले संतरानगरी वासियों को दो बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण और नाग नदी पुनरुज्जीवन प्रकल्प को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

1927 करोड़ होगा खर्च 

नाग नदी को पुनरुज्जीवन करने के लिए 1927 करोड़ रुपए खर्च होने वाला है। इस परियोजना में केंद्र, राज्य और मनपा का क्रमशः 60:25:15 प्रतिशत के रूप में हिस्सा होगा। जिसके मद्देनजर 1115.22 करोड़ केंद्र सरकार, 507.36 करोड़ राज्य सरकार और 15 फीसदी यानी 304.41 करोड़ नगर पालिका द्वारा खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना से 131861 घरों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

दौरे के दौरान करेंगे भूमिपूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान नाग नदी पुनरुज्जीवन प्रकल्प का भूमिपूजन करेंगे। हालांकि, अभी तक इसके लिए स्थान का चुनाव नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अंबाझरी ओवरफ्लो पॉइंट प्रधानमंत्री इसका भूमिपूजन कर सकते हैं।

मेट्रो फेज के दूसरे चरण को भी मंजूरी

कैबिनेट बैठक में नाग नदी के साथ मेट्रो के फेज-2 को भी अपनी मंजूरी दे दी है। इस पुरे परियोजना को पूरा करने में 6700 करोड़ रूपये खर्चा किया जाएगा। 48.3 किलोमीटर के दूसरे चरण में 30 स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।