logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पीएम श्री स्कूल: मनपा संचालित संजयनगर और लाल बहादुर शास्त्री हिंदी माध्यम स्कूलों का चयन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बनेगी केंद्र


नागपुर: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'पीएम श्री' स्कूल (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) योजना के लिए नागपुर महानगर पालिका की दो स्कूलों का चयन किया गया है। संजयनगर महानगरपालिका हिंदी माध्यमिक स्कूल और लाल बहादुर शास्त्री हिंदी माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। इस योजना के तहत नगर निगम स्कूलों के शैक्षणिक और परिसर के माहौल में बदलाव आया है और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

केंद्र सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए और सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने के लिए 2022 में पूरे देश में ‘पीएम श्री स्कूल योजना’ शुरू की है। पीएम श्री स्कूल योजना के तहत विकसित स्कूल अन्य सामान्य स्कूलों से अलग होते जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत देश भर के चुनिंदा स्कूलों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से समृद्ध करके मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। 

'पीएम श्री' स्कूल छात्रों के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, ग्रीन स्कूल अवधारणा और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के प्रभावी कार्यान्वयन को प्राथमिकता देते हैं। नागपुर महानगरपालिका के डिप्टी सिग्नल क्षेत्र में संजयनगर महानगरपालिका हिंदी माध्यमिक विद्यालय और हनुमान नगर में लाल बहादुर शास्त्री हिंदी माध्यमिक विद्यालय को इस योजना के लिए चुना गया है।