logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार; 11 वाहन भी किया जब्त


नागपुर: गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने बड़े वाहन चोर गिरोह का भांडा फोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम एजाज अहमद उर्फ़ बाबा नियाज अहमद (21) मुख़्तार मेहबूब अहमद (18, शिवनगर झोपड़पट्टी, नदनवन), अब्दुल हक उर्फ ​​सब्बू रविया अहमद सय्यद (18, शिवंकर नगर स्लम), शहजाद खान साजिद खान  (21 शक्तिमाता नगर) और सदाब शेख सत्तार शेख (29, शक्तिमाता नगर) है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 11 दोपहिया वाहन सहित साढ़े चार लाख का सामान जब्त किया है।

हुडकेश्वर थाना अंतर्गत, फरियादी मयूर दादाराम मेहर के घर के बाहर से 12 जनवरी 2023 को दोपहिया वाहन चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी। इसकी जांच के दौरान अपराध शाखा के अधिकारी को गुप्त जानकारी मिली की आरोपी एजाज और मुख़्तार ने वाहन चोरी की है। जानकारी पुख्ता होने के बाद अधिकारी ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। जिसमें दोनों आरोपियों ने वाहन चोरी करने की बात काबुली। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में से 19 वाहन चोरी करने की बात कबुली।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, वह शहर के अलग अलग हिस्से से वाहन चोरी करते और अन्य तीनों आरोपियों को बेच देते। आरोपियों के दिए जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी शादाब के घर से 11 दोपहिया वाहन सहित कुल साढ़े चार लाख का सामान जब्त किया। वहीं अन्य आठ वाहनों की भी खोज पुलिस कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।