logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खुद की नंबर प्लेट पर चिपकी काली टेप, नागरिकों से कर रहे अवैध वसूली, पुलिसकर्मियों की इस हरकत का वीडियो वायरल


नागपुर: शहर ट्रैफिक पुलिस के 2 कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिसकर्मी जिनकी खुद की बाइक की नंबर प्लेट पर काला टेप चिपका हुआ है दूसरे वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेज की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो कलमना इलाके के सर्जा बार के पास का बताया जा रहा है.

नागपुर शहर ट्रैफिक पुलिस के साथ विवादों का चोली दामन का साथ है. सोशल मीडिया पर फिर एक बार ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा रहा है कि दो पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े होकर रास्ते से आने जाने वाले वाहन चालकों को चेक कर रहे हैं. हालांकि उनके खुद की बाइक के नंबर पर काली टेप चिपकी हुई है. 

इसी बीच एक दुपहिया चालक ने जब इन दोनों पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाया और उन्हें उनकी ही बाइक पर चिपकी इस काली टेप के बारे में पूछा तो एक पुलिसकर्मी ने वीडियो बना रहे युवक से उसका हेलमेट कहां है पूछ लिया. यह वीडियो कलमना इलाके के सर्जा बार के पास स्थित उड़ान पुल के नीचे का बताया जा रहा है और ये दोनों पुलिसकर्मी कामठी यातायात पुलिस विभाग के बताए जा रहे हैं. 

हालांकि जिस जगह पर ये दोनों पुलिसकर्मी खड़े थे, वहां कोई भी ट्रैफिक जाम नहीं था. बताया जा रहा है कि अवैध वसूली के चलते ही ये दोनों पुलिसकर्मी यहां खड़े होकर लोगों के चालान काट रहे थे. बावजूद इसके शहर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है.