logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पहलगाम आतंकी हमले पर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान पर भाजपा का पलटवार


नागपुर: पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को आक्रोश से भर दिया है। हथियारबंद आतंकियों ने पर्यटकों पर बेरहमी से हमला किया, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस हमले के बाद देशभर में आतंकवाद के खिलाफ रोष है, लेकिन इसी बीच इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

हाल ही में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने हमले के पीड़ित परिवारों को लेकर एक बयान दिया, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके बयान को लेकर जनता और राजनीतिक दलों में नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं के बयानों पर भारतीय जनता पार्टी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर 'वोट जिहाद' और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस लगातार आतंकियों के प्रति नरम रुख अपनाकर देश के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।भाजपा ने अपने बयान में कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति को कई बार नकारा है, लेकिन फिर भी कांग्रेस नेता इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान देकर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।