logo_banner
Breaking
  • ⁕ मलकापुर के नए चुने गए कांग्रेस के नगरअध्यक्ष का नोट उड़ाते हुए वीडियो वायरल, हर तरफ हो रही आलोचना ⁕
  • ⁕ शिवसेना शिंदे गुट के उप जिला अध्यक्ष वरदराज पिल्ले ने नगर परिषद चुनाव परिणाम पर उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ कांग्रेस की मुंबई में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक, नगर पालिका के उम्मीदवारों को लेकर होगी चर्चा, विजय वडेट्टीवार ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Gondia: गोंदिया और तिरोड़ा नगर परिषद् के वार्डो में मतदान जारी, 18 हजार मतदाता करेंगे 18 उम्मीदवारों का फैसला ⁕
  • ⁕ विदर्भ की सात सहित 23 नगर परिषद में आज मतदान, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, रविवार को होगी परिणामों की घोषणा ⁕
  • ⁕ खापरी ROB–MIHAN इंटरचेंज फ्लाईओवर का काम हुआ शुरू, 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ बुटीबोरी एमआईडीसी हादसा: मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया शोक, मृतकों को सरकार पांच, तो कंपनी को देगी 30 लाख का मुआवजा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपूर मनपा में नया विवाद; आयुक्त के ‘अलिखित फरमान’ से अधिकारी-कर्मचारी परेशान ⁕
  • ⁕ सूदखोरी का कहर! चंद्रपुर में साहूकारों की दरिंदगी, एक लाख का कर्ज़ 47 लाख बना; कर्ज चुकाने किसान ने बेच दी किडनी ⁕
  • ⁕ Nagpur: चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन चोरी की वारदातों का खुलासा, क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की कार्रवाई ⁕
Nagpur

नाग नदी में पानी नियंत्रित करने की तैयारी, मनपा ने शुरू किया अंबाझरी तालाब पर गेट निर्माण कार्य


नागपुर: नागपुर शहर के प्रमुख अंबाझरी तालाब पर गेट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। तालाब के ओवरफ्लो पॉइंट के दाहिने हिस्से में यह गेट लगाए जा रहे हैं, जिसे लेकर नागपुर महानगरपालिका द्वारा आधिकारिक रूप से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

उपराजधानी नागपुर में 25–26 सितंबर 2023 को आई भीषण बाढ़ ने शहरवासियों को भारी नुकसान पहुंचाया था। नाग नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे स्थित कई बस्तियां जलमग्न हो गई थीं। इस दौरान सैकड़ों घरों में पानी घुस गया, जिससे घरेलू सामान और रोज़मर्रा की जरूरतों की वस्तुएं पानी में डूब गईं और नागरिकों को गंभीर आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।

इस बाढ़ के पीछे नाग नदी पर किए गए अतिक्रमण और एक साथ बड़ी मात्रा में पानी का नदी में आना प्रमुख कारण माना गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और राज्य सरकार ने बाढ़ नियंत्रण को लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की।

बाढ़ की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राज्य सरकार ने नाग नदी किनारे हुए अतिक्रमण हटाने, छोटे पुलों की जगह ऊंचाई वाले नए पुल बनाने और जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही अंबाझरी तालाब में पानी के नियंत्रित प्रबंधन को भी प्राथमिकता दी गई।

अंबाझरी तालाब में एक साथ अधिक पानी जमा न हो और जलस्तर बढ़ने पर नियंत्रित रूप से पानी छोड़ा जा सके, इसके लिए तालाब के ओवरफ्लो पॉइंट पर तीन गेट लगाने का फैसला किया गया। इस योजना के तहत ओवरफ्लो पॉइंट के पास पुराने पुल को तोड़कर नया और बड़ा पुल बनाया जा चुका है।

नए पुल के निर्माण के साथ-साथ अंबाझरी तालाब की मजबूती से जुड़े सभी कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। इसके बाद अब तालाब पर तीन गेट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।  नागपुर महानगरपालिका द्वारा यह कार्य निजी ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है।

ओवरफ्लो पॉइंट के दाहिने हिस्से में गेट लगाए जा रहे हैं, वहीं तालाब का पानी सीधे नाग नदी में छोड़े जाने के लिए पहले किए गए निर्माण को तोड़ने का काम भी जारी है। मनपा अधिकारियों के अनुसार, आने वाले मानसून से पहले गेट लगाने का पूरा काम पूरा कर लिया जाएगा, जिससे भविष्य में बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने में काफी हद तक मदद मिलेगी।