logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा चुनाव में बड़े नेताओं के नामांकन हुए शुरू, एनसीपी अजित गुट नेता आभा पांडे ने प्रभाग 21 से भरा पर्चा


नागपुर: मनपा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई है और नामांकन प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एनसीपी नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष आभा पांडे ने प्रभाग 21 से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान आभा पांडे ने समर्थकों के साथ ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन कर अपनी राजनीतिक ताकत का संकेत दिया।

23 दिसंबर से नागपुर मनपा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुरुआती दो दिनों में एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे अंतिम तारीख नज़दीक आ रही है, नामांकन दाखिल होने लगे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष आभा पांडे ने प्रभाग 21 से अपना नामांकन दाखिल किया।

आभा पांडे ने एनसीपी (अजित पवार गुट) के बैनर तले नामांकन भरा। नामांकन से पहले आभा पांडे ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में पांडे ने कहा कि वे लगातार अपने क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासक राज होने के बावजूद उन्होंने क्षेत्र के लिए निधि उपलब्ध कराई और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया।