logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पीएम मोदी का नागपुर दौरे हुआ कैंसिल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से Indian Science Congress को करेंगे संबोधित


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) तीन जनवरी को प्रस्तावित नागपुर दौरा रद्द हो गया है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नागपुर में आयोजित होने वाले 108वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस (Indian Science Congress) में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी।

ज्ञात हो कि, तीन जनवरी से लेकर सात जनवरी के बीच राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्व विद्यालय के महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण परिसर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होने वाला है। इसको लेकर परिसर में जोरदार तैयारी शुरू है। नियोजित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 3 जनवरी को उद्घाटन होने वाला था। 

ज्ञात हो कि, प्रधानमंत्री की माताजी हीराबा का शुक्रवार को निधन हो गया। जिसके बाद विश्वविद्यालय के गलियारे में चर्चाएं शुरू हो गई थी कि, इसके बाद प्रधानमंत्री आएंगे या नहीं। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ऑनलाइन उपस्थिति के बारे में पहले से ही तय हो चुका था। 

धावनकर कांड पहुंचा पीएमओ 

इस दौरान सूत्रों ने यह भी बताया कि जनसंवाद विभाग के डॉ. धर्मेश धवनकर के मामले की शिकायत वाला पत्र विश्वविद्यालय गलियारे से प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुका है। भले ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इस पर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से मना कर दिया है, लेकिन अनौपचारिक रूप से उन्होंने इस बात की पुष्टि की है।