logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कारागृह सिपाही भर्ती प्रक्रिया अगले आदेश तक हुई स्थगित, मैदान में पानी भरने के कारण लिया गया निर्णय


नागपुर: कारागृह सिपाही भर्ती के लिए मंगलवार को होने वाली फिजिकल जांच प्रक्रिया मैदान में बड़ी मात्रा में पानी भरने के चलते अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भरती की अगली तारीख के बारे में ईमेल द्वारा सूचित किया जाने वाला है. 

कारागृह सिपाही भर्ती 2022-23 के लिए करीब 2200 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन भरे थे, जिनकी फिजिकल जांच पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड में मंगलवार 23 जुलाई को होने वाली थी. परंतु शनिवार से शहर में शुरू तेज बारिश के चलते पूरे मैदान में लबालब पानी भरा हुआ है. इसके चलते ही इस भर्ती की प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है. 

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को उनकी ईमेल द्वारा अगली तारीख के बारे में जानकारी दी जाने वाली है. भर्ती प्रक्रिया के संबंध में यह आदेश अपर पुलिस आयुक्त (क्राइम) संजय पाटिल द्वारा जारी किया गया है.