logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

यातायात ब्लॉक का असर: 24 और 25 जनवरी को नागपुर–पुणे व अजनी रूट की चार एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त


नागपुर: दौंड–काष्टी रेलखंड के बीच दोहरीकरण कार्य एवं आवश्यक इंजीनियरिंग तथा ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) कार्यों के चलते रेल प्रशासन द्वारा यातायात ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण नागपुर–पुणे और अजनी मार्ग की कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है।

निरस्त ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है,

  • 12136 नागपुर–पुणे एक्सप्रेस – 24 जनवरी 2026 को निरस्त
  • 12135 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस – 25 जनवरी 2026 को निरस्त
  • 22139 पुणे–अजनी हमसफर एक्सप्रेस – 24 जनवरी 2026 को निरस्त
  • 22140 अजनी–पुणे एक्सप्रेस – 25 जनवरी 2026 को निरस्त

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह निरस्तीकरण रेलवे संरचना के उन्नयन, यात्री सुरक्षा को और मजबूत करने तथा भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुचारू और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अधिकृत रेलवे पूछताछ केंद्र, वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।