logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

उपराजधानी नागपुर में तड़के 4 बजे बरसे बादल; नागरिकों को गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में देर रात हुई बारिश ने तपती गर्मी से बेहाल नागरिकों को बड़ी राहत दी है। मौसम के अचानक बदले मिजाज से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं लोगों ने सुकून भरी रात का अनुभव किया।

नागपुर में आज तड़के करीब चार बजे अचानक मौसम ने करवट ली और शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से तेज धूप और बढ़ती गर्मी से परेशान नागरिकों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई और सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।

मौसम विभाग ने पहले ही 17 से 20 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई थी, जो अब सटीक साबित होती नजर आई। इस दौरान क्षेत्र में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है, जिससे आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर कुछ कम रह सकता है।

सुबह-सुबह हुई इस बारिश ने शहर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया। जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दिन की शुरुआत भी ठंडक और सुकून के साथ हुई। नागपुरवासियों के लिए यह बारिश फिलहाल राहत की सौगात बनकर आई है।