logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विदर्भ में प्री-मानसून बारीश होगी तेज़, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट


नागपुर: नागपुर सहीत विदर्भ में प्री मानसून बारिश शूरू हो चुकी है। प्रांत के तमाम जिलों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार शाम को उपराजधानी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने विदर्भ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तमाम जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

48 घंटे में महाराष्ट्र में प्रवेश करेगा मॉनसून

मुंबई, पुणे, कोंकण, विदर्भ में भारी बारिश हुई है। शनिवार को मुंबई और उपनगरों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। पुणे शहर में भी बादल फटने जैसी स्थिति देखी गई. अब राज्य के अन्य हिस्सों में भी अगले 2 दिनों में वरुण राजा का जोरदार आगमन होने वाला है। अगले 48 घंटों में मॉनसून मुंबई में प्रवेश कर जाएगा। सिंधुदुर्गा के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूरे विदर्भ में येलो अलर्ट दिया गया हैै। मराठवाड़ा में भी कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

विदर्भ के इन जिलों में बारिश की चेतावनी!

मौसम विभाग के ने विदर्भ के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, चंद्रपुर, नागपुर, यवतमाल, वाशिम जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश और मौसम को देखते हुए विभाग ने नागरिकों से भी सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।