logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

राजरत्न पुरस्कार–2026 समारोह संपन्न, पत्रकारिता, साहित्य और संगीत क्षेत्र के प्रतिभाओं को मिला सम्मान


नागपुर: श्रीमंत राजे रघुजी महाराज भोसले (प्रथम) बहुउद्देशीय स्मृति प्रतिष्ठान और महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट की ओर से प्रतिष्ठित राजरत्न पुरस्कार–2026 का वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान समारोह मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

राजरत्न पुरस्कार–2026 का भव्य वितरण समारोह शनिवार को महाल परिसर स्थित सीनियर भोसले पैलेस में संपन्न हुआ। श्रीमंत राजे रघुजी महाराज भोसले (प्रथम) बहुउद्देशीय स्मृति प्रतिष्ठान और महाराजा ऑफ नागपुर ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीस्वामी समर्थ सेवा और आध्यात्मिक विकास महामार्ग के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए।

पत्रकारिता, साहित्य, क्रीड़ा और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कई मान्यवरों को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता क्षेत्र से विजय साळवी, छायाचित्रकार विनय शुक्ला, साहित्य क्षेत्र से प्रा. विजया मारोतकर, क्रीड़ा क्षेत्र से सागर कांकळे और संगीत क्षेत्र से डॉ. संगीता राऊत को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में मधुरा मेहेर और क्रीशा सोनी को भी सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाराजा नागपुर ट्रस्ट ने इस पुरस्कार के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को गौरवान्वित कर सराहनीय पहल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोसले घराने ने अपनी गौरवशाली परंपरा को सहेजकर रखा है और यह परंपरा आगे भी इसी तरह निरंतर चलती रहनी चाहिए।