logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: नवरगांव में बनने वाली फिल्म सिटी पर मंडरा रहे ग्रहण के बादल, जिलाधिकारी ने अभी तक नहीं भेजा प्रस्ताव


नागपुर: रामटेक तहसील अंर्तगत आने वाले नवरगांव ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्र में बनने वाली फिल्म सिटी पर ग्रहण के बादल मंडराने लगे हैं. सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशीष शेलार ने जिला अधिकारी को 2 माह पहले फिल्म सिटी का प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया था. लेकिन अभी तक जिलाधिकारी ने फिल्म सिटी का प्रस्ताव नहीं भेजा है.

रामटेक तहसील अंर्तगत नवरगांव ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्र सहित अन्य परिसर को मिलाकर फिल्म सिटी बनाने के प्रस्ताव का विधानसभा चुनाव के पहले खूब प्रचार प्रसार किया गया था. वर्तमान में सरकार का गठन होने के बाद तथा सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशीष शेलार के द्वारा जिलाधिकारी को आदेश देने के बाद भी अभी तक जिलाधिकारी ने फिल्म सिटी का प्रस्ताव नहीं भेजा है. 

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के पहले कन्हान में महिला MIDC सहित पारशिवनी तहसील में MIDC एवं रामटेक तहसील में फिल्म सिटी को लेकर जमकर प्रचार प्रसार किया भाग था.