logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गाली देने से रोकने पर युवक पर रोड से हमला, अस्पताल में भर्ती; तीन आरोपी गिरफ्तार 


नागपुर: गली में गाली-गलोच  कर रहे युवको को रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। तीनो आरोपियों ने युवक पर रोड से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पांचपावली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पीड़ित राहुल नारायण भनारकर (31, लाडपुरा, नंदगिरी रोड, पचपावली) अपने घर पर था। तभी गली में तीन आरोपी अक्षय ज्ञानेश्वर कोहाड़ (21 टांडापेठ, पचपावली), राजेश गणेश वर्मा (30, नंदागिरी रोड, लाडपुरा) और अमोल रामकृष्ण भिवापुरकर (28 टांडापेठ, पचपावली) अपने साथी घर के पास वाली गली में जोर-जोर से गाली दे रहे थे। 

आरोपियों के गालियों को सुनकर पीड़ित उसके पास गया और गाली क्यों दे रहे हो ऐसा सवाल किया। इस दौरान तीनो आरोपियों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान पीड़ित का छोटा भाई रोहित नारायण भंडारकर (27) और एक युवक कृष्णा उर्फ गोलू वसंता मौदेकर (30) वहां पहुंच गए। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने पीड़ित और उसके भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वहीं आरोपी अक्षय ने पीड़ित पर चाकु से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

इसके के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी 307, 143, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।