logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

RSS ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा पर जताई चिंता, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जारी किया बयान


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक बयान जारी कर बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन आंदोलन के दौरान पिछले कुछ दिनों में हिंदुओं, बौद्धों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

बयान में कहा गया है कि लक्षित हत्याएं, लूटपाट, आगजनी और हिंदू तथा अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों की महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध और बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले जैसी क्रूरताएं असहनीय हैं। आरएसएस इसकी कड़ी निंदा करता है। 

उन्होंने कहा, “हम बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करे। सरकार को पीड़ितों के जीवन, संपत्ति और सम्मान की रक्षा के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए।”

इसके साथ ही आरएसएस के सरकार्यवाह ने हम विश्व समुदाय और भारत के सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे इस कठिन समय में हिंदू, बौद्ध आदि सताए गए समुदायों के साथ एकजुटता से खड़े रहें।

उन्होंने कहा, “एक मित्र पड़ोसी के रूप में भारत सरकार बांग्लादेश की इस स्थिति में सक्षम भूमिका निभाने का प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार से आग्रह करता है कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्धों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करे।”