logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रिवॉल्वर से चली गोली, आरटीओ इंस्पेक्टर हुआ घायल


- करन ठाकुर 


नागपुर: रिवॉल्वर से फायरिंग में चली गोली से आरटीओ का एक इंस्पेक्टर घायल हो गया। यह घटना बजाज नगर पुलिस थाने के अभ्यंकरनगर की बताई जा रही है। घायल इंस्पेक्टर का नाम 32 वर्षीय संकेत गायकवाड़ है। करीब पांच महीने बाद सामने आई इस घटना से बजाजनगर पुलिस में हड़कंप मच गया है।

7 मई को गायकवाड़ ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे थे, उस वक्त गायकवाड़ घर पर अकेले थे। इसी दौरान रिवाल्वर टेबल से गिर गई। गोली उसमें से निकलकर बायीं ओर से होते हुए संकेत के दाहिने पैर में जा लगी। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों ने घायल गायकवाड़ को धंतोली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना धंतोली पुलिस को दी। धंतोली पुलिस ने मामला बजाजनगर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।

पुलिस ने मंगलवार को गायकवाड़ को मामले की जांच के लिए बुलाया। उनके बयान दर्ज करने के बाद यह घटना प्रकाश में आई। इस मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। गायकवाड़ ने कहा कि रिवॉल्वर अनजाने में चली थी। बजाजनगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विट्ठल सिंह राजपूत ने बताया कि गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।