logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

आरटीओ अधिकारी छेडछाड मामला: रविंद्र भोयर के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज


नागपुर: महिला आरटीओ अधिकारी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने मामले में आरोपी अधिकारी रविंद्र भोयर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीताबर्डी पुलिस ने भोयर के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

ज्ञात हो कि, जनवरी महीने में नागपुर आरटीओ के अधिकारी रविंद्र भोयर पर उनके साथ काम करने वाली महिला ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। पीड़िता महिला कर्मचारी ने इसको कर परिवहन विभाग को शिकायत भेजी थी। अपनी शिकायत में महिला अधिकारी ने भोयर पर एक साल से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। महिला ने कहा कि, वो बेवजह उसे अपने कैबिन में बैठाकर रखते है.लज्जास्पद व्यंग करते है,शिकायतकर्ता महिला के अन्य पुरुषों संबंध होने की बात कहते हुए न केवल टिप्पणी करते है बल्कि उसकी कार्यक्षमता का प्रश्न उठाते है।

पीड़िता की शिकायत के बाद जांच समिति का गठन 

पीड़िता की शिकायत करने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया था। आननफानन में परिवहन विभाग ने आरोपों की जांच के लिए  मामले को महिला शिकायत निवारण समिति के पास भेज दिया। कई महीने चले जांच के बाद सोमवार को भोयर के खिलाफ सीताबर्डी पुलिस ने एस्ट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामला दर्ज होने पर भोयर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।