logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राज्य में 'साथी' पोर्टल की शुरुआत, किसानों को मिलेगा प्रमाणित बीज, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी


नागपुर: केंद्र सरकार ने बीजों के उत्पादन से लेकर बिक्री तक की निगरानी के लिए साथी (Seed Authentication Traceability and Holistic Inventory) पोर्टल विकसित किया है। इस पोर्टल के राज्य में कार्यान्वयन का महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री आदरणीय देवेंद्रजी फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार ने लिया है। इस बात की जानकारी पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर  दी।  

इस निर्णय से बीजों के उत्पादन से लेकर उनकी बिक्री तक सरकार का नियंत्रण रहेगा, जिससे राज्य के किसानों को प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण बीज मिल सकेंगे। बीजों की बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और नकली, पुराने या अनधिकृत बीजों की बिक्री पर रोक लगेगी। इसके साथ ही, बीज उत्पादन कंपनियों, वितरकों और विक्रेताओं के बीच समन्वय बेहतर होगा, जिससे उनका प्रबंधन और भी आसान हो जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह निर्णय राज्य के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी सिद्ध होगा। इसके साथ ही उन्होंने  मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों का आभार व्यक्त किया।