logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पैसों के विवाद में सना खान की हत्या, आरोपी अमित शाहू ने हिरन नदी में फेंका शव


नागपुर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महासचिव सना खान गुमशुदगी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पैसों के विवाद में पति अमित उर्फ़ पप्पू शाहू ने उसकी हत्या की फिर साबुत मिटाने के लिए शव को हिरन नदी में फेंक दिया। जबलपुर की गोरा बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
 
ज्ञात हो कि, दो अगस्त को सना खान आरोपी से मिलने नागपुर से जबलपुर पहुंची थी। इसके बाद वह गायब हो गई थी। नागपुर की मनकापुर पुलिस थाने में सना की माँ ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला की सना के साथ आरोपी अमित शाहू भी गायब थे। बीते आठ दिनों से नागपुर और जबलपुर की पुलिस उसकी खोज कर रही थी। वहीं आज सुबह शुक्रवार को गोरा बाजार पुलिस ने आरोपी पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
 
पूछताछ में आरोपी ने सना खान की हत्या और लाश को हिरन नदी में फेंकने की बात काबुल कर ली है। आरोपी ने बताया कि, दो अगस्त को सना जबलपुर स्थित उसके फ्लैट में मिलने के लिए आई। इस दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने बताया कि, सना ने विवाद के दौरान उसे अपशब्द कहे। जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश छिपाने के लिए उसे हिरन नदी में ले जाकर फेंक दिया।"
 
आरोपी निशानदेही पर पुलिस हिरन नदी के पास ले गई। फ़िलहाल सना का शव अभी तक नहीं मिला है। मनकापुर पुलिस और गोरा बाजार पुलिस लगातार शव की खोज में लगी हुई है। जांच के दौरान आरोपी ने सना के साथ अप्रैल महीने में शादी करने की बात भी बताई। 
 

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

 
गोराबाजार पुलिस ने अभी तक इस मामले में आरोपी अमित साहू हत्या में शामिल एक अन्य साथी सहित कार में मिले खून के धब्बों को धोने वाले वेटर गौर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शादी के बाद सना ने अमित को दो लाख की कीमत वाली चेन उपहार में दी थी। हालांकि, बीते एक महीने से वह चेन अमित के गले से गायब थी। बार-बार पूछने पर अमित चेन की बात को टाल रहा था। इसी को लेकर कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
 

मनकापुर थाने की टीम भी मौजूद

नागपुर में गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद मनकापुर थाने की एक टीम एक दिन पहले जबलपुर पहुंची थी। टीम गोरा बाजार पुलिस के साथ मिलकर आरोपी की खोज कर रही थी। वहीं आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद मनकापुर पुलिस भी उससे जल्द पूछताछ करने वाली है। वहीं सना का शव बरामद करने के लिए क्राइम ब्रांच  और गोरा बाजार पुलिस लगे हुए हैं।