logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भगवा ध्वज के अलावा संघ का कोई आदर्श नहीं: मोहन भागवत


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भगवा ध्वज के अलावा कोई आदर्श नहीं है। लेकिन हम रामभक्त हनुमान और छत्रपति शिवाजी महाराज को रोल मॉडल मानते हैं क्योंकि बाल स्वयंसेवकों को देश के काम के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार की शाम नागपुर के यशवंत स्टेडियम में बाल स्वयंसेवकों नवोनमेश 2023 द्वारा शारीरिक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए संघ प्रमुख ने यह बात कही। 

सरसंघचालक ने कहा, "पूर्व सरसंघचालक डॉ. केशव हेडगेवार, द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर गुरुजी और तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस ने स्पष्ट किया कि संघ में कोई आदर्श व्यक्ति नहीं है। हमारे सामने आदर्श भगवा ध्वज है। हमारा आदर्श तत्रूप है और उसका प्रतीक भगवा ध्वज है। लेकिन निर्गुण की उपासना बड़ी कठिन है। एक सिद्धांत को आदर्श के रूप में पालन करना कठिन है। बाल स्वयंसेवक शाखा में आते हैं। वे देश के काम के लिए फिट होने आते हैं। सगुण उपासना के लिए एक व्यक्ति को आदर्श बनना होगा। तो तीनों सरसंघचालकों ने दो-दो नामों का जिक्र किया। यानी रामभक्त हनुमान और छत्रपति शिवाजी महाराज।"