logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षाबलों ने बचाई सैकड़ो पैसेंजर और कर्मचारियों की जान, सायरन बजते ही विमानतल को कराया गया खाली


नागपुर: पाकिस्तान (Pakistan) पर भारत (India) की एयर स्ट्राइक (Air Strike) के बाद देश अलर्ट मोड़ पर है। भारत सरकार (Indian Government) ने बुधवार को देश के 244 शहरो में मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन किया गया। जहां युद्ध के समय नागरिक खुद का कैसे बचाव किया जा सकता है? आपातकाल के दौरान किन चीजों का इस्तेमाल कर खुद और दूसरे को सुरक्षित रखा जा सकता है इसकी जानकारी दी गई।

इसी क्रम में गुरुवार को नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Nagpur International Airport) पर मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन किया गया। सीआईएसएफ (CISF) और अग्निशमन विभाग (Fire Department) ने यह मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान यात्रियों और एयरपोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को आपातकाल (Emergency) के समय कैसे खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। 

सुबह साढ़े सात बजे नागपुर एयरपोर्ट पर यह मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। लाहौर हवाई अड्डे के पास हुए विस्फोट के मद्देनजर सुरक्षा बलों की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। जैसे ही सायरन बजा, हवाई अड्डे के कर्मचारियों और यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, ताकि आपातस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता का परीक्षण किया जा सके।

इस मॉक ड्रिल में एमआईएल के अग्निशमन विभाग ने फोम का उपयोग करके आग बुझाई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस अभ्यास में एटीसी, एआरएफएफ, सीआईएसएफ, सिटी फायर सर्विस, एमएडीसी फायर सर्विस, विभिन्न एयरलाइंस, सिटी पुलिस और अस्पतालों ने भाग लिया। सभी एजेंसियों के समन्वय के कारण यह अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 

इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में प्रणालियों की तत्परता और समन्वय का परीक्षण करना था, जिससे भविष्य की आपात स्थितियों में अधिक प्रभावी प्रतिक्रिया संभव हो सकेगी।